गोंदिया. सालेकसा तहसील के ग्राम पिपरिया जंगल परिसर में अवैध चल रहे महुआ फुल शराब अड्डे पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए शराब सहित 93 हजार 10 हजार रु. का माल जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, सालेकसा तहसील के पिपरिया निवासी आरोपी निपेन पंचुराम संसारमहातु (32) पिपरिया जंगल परिसर में महुआ फुल की अवैध शराब बना रहा था. जिसकी जानकारी सालेकसा पुलिस को मिली. जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा. इस बीच 21 बोरी में 40 किलो सड़ा हुआ महुआ फुल, 30 किलो लकड़ी, मिट्टी के दो मठके, एक प्लास्टिक पाइप, जर्मन की करची, 50 महुआ फुल शराब ऐसा कुल 93 हजार 10 रु. का माल जब्त किया. फिर्यादी पुलिस नायक उदेलाल डोहरे की शिकायत पर आरोपी निपेन संसारमहातु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच पुलिस नायक दिनेश जांभुलकर कर रहे हैं.
पिपरिया में महुआ फुल शराब अड्डे छापा, 93 हजार रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






