गोंदिया. स्थानीय अपराध शाखा व रामनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय सेंधमारी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कुल 9 लाख 90 हजार रु. का माल जब्त किया गया. आरोपियों के नाम राहुल पालेवार (24) व शोएब खान (25) बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, कुड़वा निवासी शिवाजी सुदाम राठोड (42) के घर से अज्ञात व्यक्तियों ने 1 लाख 88 हजार 200 रु. का माल चोरी किया था. जिसकी शिकायत रामनगर थाने में की गई थी. स्थानीय अपराध शाखा, गोंदिया की पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी बीच गुप्त जानकारी मिली कि आरोपी बालाघाट में अपने घर पर उपस्थित है. जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया व रामनगर पुलिस टीम को तत्काल बालाघाट भेजा गया. जहां से आरोपी राहुल पालेवार व शोएब खान को गिरफ्तार किया गया. उक्त अपराध के संबंध में आरोपियों की गहन पुछताछ़ की गई. आरोपियों ने अपना अपराध कबुल किया. आरोपियों के पास से सोने के आभूषण व 35 हजार रु. नकद ऐसा कुल 9 लाख 90 हजार रु. कीमत का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, उपविभागीय अधिकारी रोहिणी बानकर के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक वनिता सायकर, हवलदार प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, इंद्रजित बिसेन, सिपाही सुनील डकाके, घनश्याम कुंभलवार, पुलिस निरीक्षक प्रविण बोरकुटे, सहायक पुलिस निरीक्षक नागरजोगे, पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय वलसे, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल वाघमोडे, कावले, सहायक फौजदार राजेश भुरे, हवलदार राकेश भगत, सुनील चव्हाण ने की.



