गोंदिया. शहर के बालाघाट रोड पर बस स्टैंड के पास शुक्रवार आधी रात को एक सरफिरे द्वारा एटीएम मशीन का शीशा तोड़ने की घटना सामने आई है. इस घटना में करीब चार एसटीएम मशीनों के शीशे टूट गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना के पीछे बसंतनगर के शंकर पाचे नाम के एक व्यक्ति का हाथ होने का शक जताया.
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, उसके द्वारा पहले भी एटीएम का शीशा तोड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि, चर्चा है कि उसके एक रिश्तेदार के पुलिस विभाग में कार्यरत होने के कारण उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है. इस बीच, खबर है कि उसी रात बसंतनगर इलाके में कुछ चौपहिया वाहनों के शीशे भी तोड़े गए. साथ ही, वह व्यक्ति बार-बार रास्ते के डिवाइडर उठाकर फेंक रहा है, जिससे नागरिकों में डर का माहौल है. एटीएम में लगातार हो रही तोड़-फोड़ की घटनाओं से परिसर के लोग रोष में हैं और लोगों ने मांग की है कि प्रशासन और पुलिस ऐसे सरफिरे के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार करे.
सरफिरे ने एटीएम का शीशा तोड़ा, आधी रात को बस स्टैंड के पास चार एटीएम में तोड़फोड़
RELATED ARTICLES






