आमगांव-गुदमा स्टेशन के मध्य स्थित मानव समपार फाटक 15 मार्च से स्थायी रूप से बंद

0
236

गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत दुर्ग नागपुर रेलखंड पर आमगांव एवं गुदमा स्टेशन के मध्य स्थित मानव संचालित समपार फाटक संख्या 500 (कि.मी. 983/26-28) को 15 मार्च 2026 की सुबह 06:00 बजे से सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है.
यह निर्णय क्षेत्र में सड़क एवं रेल यातायात की सुरक्षा तथा सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. समपार फाटक के स्थान पर अब यातायात के लिए नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज उपलब्ध कराया गया है. 15 मार्च 2026 से उक्त समपार फाटक से गुजरने वाला समस्त सड़क यातायात स्थायी रूप से नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा. रेल प्रशासन द्वारा आम जनता एवं वाहन चालकों से अपील करता है कि वे उक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं तथा सुरक्षित आवागमन के लिए नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज का उपयोग करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here