Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedधान चुकारे के 209 करोड़ रुपये जमा, जल्द होगा भुगतान : विधायक...

धान चुकारे के 209 करोड़ रुपये जमा, जल्द होगा भुगतान : विधायक विनोद अग्रवाल

लक्ष्यवेधी में उठाया था धान उत्पादक किसानों का मुद्दा, शेष रकम भी 31 मार्च तक लाने का प्रयास
गोंदिया. राज्य सरकार ने गोंदिया क्षेत्र के धान उत्पादक किसानों को राहत देंते रुके हुए धान बिक्री का भुगतान करने हेतु 209 करोड़ की राशि को मंजूर कर जमा करने का आदेश जारी किया है। इस मामले पर गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने विधानसभा में लक्ष्यवेधी प्रश्न के तहत सरकार का ध्यानकेन्द्रित कर धान के चुकारे अदा करने की मांग सरकार से की थी। विधायक विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं मंत्री छगन भुजबल से मिलकर किसानों के लटके धान के भुगतान जल्द देने की मांग की थीं, जिस पर सरकार से त्वरित एक्शन लेकर चुकारे की राशि मंजूर करने के निर्देश दिए थे।
विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि, 31 जनवरी तक के सभी प्रलंबित चुकारे जिसमें 25 लाख 75 हजार क्विंटल खरीदी हुई थी, उसमें से 25 लाख 18 हजार क्विंटल धान के चुकारे तक की रकम में से 209 करोड़ रुपये जमा हो गए है। जल्द ही ये राशि किसानों के खातों में जमा की जाएगी। विधायक श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि, शेष लटके भुगतान की राशि भी 31 मार्च के पूर्व जमा हो इसे लेकर भी प्रयास तेज है। उन्होंने कहा, सरकार ने कर्जमाफी की घोषणा कर किसानवर्ग को बड़ी राहत दी है। 31 मार्च तक सभी को अपना कर्ज नियमित भरना है ताकि वे 50 हजार प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा सकें। इस चुकारे की रकम से वे समय पर कर्ज भरकर राहत महसूस कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments