हाथियों से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करें : विधायक राजकुमार बडोले

0
139

गोंदिया. राज्य के पूर्व मंत्री व विधायक राजकुमार बडोले तथा जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडरकर ने अर्जुनी मोरगांव तहसील के वडेगांव बंध्या व परिसर के गांवों में जंगली हाथियों के झुंड से खेती की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए खेतों का दौरा किया. उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान वाले क्षेत्र का जायजा लिया.
पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर मक्का और दूसरी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है. कई किसानों के खेतों में लगी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं और सिंचाई के लिए लगाई गई पाइपलाइन और दूसरे उपकरण भी खराब हो गए हैं. जिससे किसानों को दोहरी आर्थिक मार पड़ी है. विधायक बडोले ने नुकसान वाले खेतों में जाकर किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं. इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि नुकसान वाले खेतों का तुरंत सही सर्वे करें और सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाएं. उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग हाथियों की हरकतों पर नजर रखे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बचाव के कदम उठाए. इस निरीक्षण के दौरान गोंदिया जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, पंस सभापति आम्रपाली डोंगरवार, उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले, तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले, सहायक वनसंरक्षक अविनाश मेश्राम, वनपरिक्षेत्र अधिकारी मिलिंद पवार, आर.एम. बहुरे, जिप सदस्य यशवंत गणवीर, पंस सदस्य होमराज पुस्तोड़े, तहसील कृषि अधिकारी सुलोचना पाथोड़े, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गहाने, कृउबास संचालक लोकपाल गहाने, व्यंकट खोब्रागड़े, नाना शहारे, नंदकुमार गहाने, भोजराज लोगड़े, विलास बोरकर आदि उपस्थित थे. इस बीच, स्थानीय किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस क्षेत्र के किसानों को तुरंत राहत देने के लिए तेजी से कार्रवाई करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पक्के उपाय लागू करे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here