पूज्य सिंधी जनरल पंचायत द्वारा महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुडे का भव्य सत्कार

0
234

गोंदिया. भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र के शुभ अवसर पर गोंदिया आगमन पर महाराष्ट्र के माननीय महसूल मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुडे जी का पूज्य सिंधी जनरल पंचायत द्वारा भव्य सत्कार किया गया.
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिंधी समाज के नजूल धारकों को मालिकाना हक प्रदान करने हेतु बनाए गए ऐतिहासिक कानून के लिए समाज की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया. यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्रजी फडणवीस, महसूल मंत्री श्री चंद्रशेखरजी बावनकुडे एवं विधायक श्री विनोदजी अग्रवाल के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है.
कार्यक्रम के दौरान पात्र नागरिकों को पट्टों का वितरण किया गया तथा बताया गया कि शेष लाभार्थियों को भी आने वाले दिनों में पट्टे प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक श्री विनोदजी अग्रवाल, विधायक श्री विजय राहंगडाले, विधायक श्री संजय पुराम, जिल्हा अध्यक्ष श्रीमती सीताताई राहंगडाले, बाड़ा प्रमुख श्री वीरेंद्र अंजनकर, जिलाधिकारी श्री प्रजीत नायर, RDC श्री भैयालाल बेहेरे, उपजिल्हाधिकारी श्रीमती मानसी पाटिल एवं उपविभागीय अधिकारी श्री चंद्रभान खंडाईत उपस्थित रहे. पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष श्री दरयानोमल आसवानी, श्री राजकुमार नौतानी, श्री महेश आहूजा, श्री कमल वाधवानी एवं श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी ने माननीय अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से आभार व्यक्त किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here