Monday, March 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को विषबाधा, मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू

नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को विषबाधा, मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू

गोंदिया. शहर के जिला सामान्य अस्पताल (केटीएस) के तहत आने वाले शासकीय नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को विषबाध होने से उन्हें उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया. सभी छात्रा खतरे से बाहर हैं और मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है. यह घटना गुरुवार, 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे सामने आई.
यहां जिला सामान्य अस्पताल के तहत बाई गंगाबाई महिला अस्पताल के कैंपस में एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज है. यहां कुल 185 छात्रा निवासी तौर पर नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं. इन सभी छात्रों को कॉलेज कैंटीन से खाना और नाश्ता मिलता है. बुधवार, 25 मार्च की रात छात्रों ने खाना खाया और सो गए. इसके बाद उसी रात दो-तीन छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी और उन्हें तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. लेकिन, गुरुवार, 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्रों को यही दिक्कत होने लगी. इसलिए, इन सभी छात्रों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उपचार शुरू किया गया. उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को खाना खाने के बाद दो-तीन छात्रों को यह दिक्कत शुरू हुई. उसके बाद गुरुवार को 32 छात्रों को फिर से पेट दर्द और उल्टी होने लगी, इसलिए यह शंका जताई जा रही है कि इन छात्रों को खाने से विषबाधा हुई है. नर्सिंग कॉलेज की सभी 185 छात्रों ने कैंटीन से खाना खाया था. उनमें से 35 छात्रों को पेट दर्द और उल्टी हुई. इससे यह साफ हो गया कि इन छात्रों को विषबाधा किस वजह से हुई. सभी 35 छात्रों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है और डाक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments