प्रभु श्रीराम हर हिन्दु की आस्था के केन्द्र और आदर्श : पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

0
163

श्रध्दापूर्वक मनाया गया प्रभु श्रीरामजी का जन्मोत्सव
गोंदिया. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे उल्लास एवम् श्रध्दा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव समिती द्वारा श्रध्दालुओं की भारी उपस्थिती में मनाया गया। शहर के रामनगर स्थित प्राचीन राम मंदीर में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते विधीवत पूजाअर्चना के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रध्दालुओं को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी को श्रीराम नवमी के पर्व की शुभकामनाए दी और कहा कि, प्रभु श्रीराम हर हिन्दु की आस्था के केन्द्र और आदर्श है। आज जहां दुनिया के अन्य देशों में अस्थिरता और युद्ध का तनाव है, वहीं प्रभु श्रीराम के आशिर्वाद से हिन्दुस्तान विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। रामनवमी का यह पर्व आपसी भाईचारे और मेलजोल का प्रतिक है। इस पर्व के माध्यम से हम भगवान श्रीराम के प्रेरक व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में उन सभी मर्यादाओं का समावेश करें जो सामाजिकता को मजबूत करने में सहायक सिध्द हो सके ।
समिती की ओर से श्रीराम का जन्मोत्सव प्रभु श्रीराम मंदीर में धुमधाम से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। इससे पूर्व बडी संख्या में नौजवानों ने बाईक रैली निकालकर संपूर्ण शहर को जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान कर दिया । अनेक नागरिक ने अपने घरों के सामने तोरन, बंदनवार लगाकर प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा को प्रतिसाद दिया, यह विशेष उल्लेखनीय है। प्रमुख रुप से संस्था अध्यक्ष हेमेन्द्र गुन्नु पोद्दार, सुरेशकुमार अग्रवाल, कमल पुरोहित, करसनभाई वडेरा, भरत क्षत्रिय, जिला कॉग्रेस उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, पुर्व पार्षद व्यकंट पाथरु, मनोज पटनायक, धनलाल ठाकरे, पार्षद राकेश ठाकूर, क्रांती जायसवाल, सुनिल तिवारी, अमर रंगारी, चंद्रकुमार चुटे, विजय रगडे, देवा रुसे, रुपेश नशिने, मनिष सोनी, जगदीश अग्रवाल, शशी तिवारी, गौरी अग्रवाल, रत्नेश गुप्ता, अमरचंद अग्रवाल, अरुन दुबे, चंद्रकांत खंडेलवाल, हरिष अग्रवाल, देवेन्द्रबाबू अग्रवाल, कलपेश चरखावाला, नरु हालानी, अपूर्व अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, रजनीश जायसवाल, श्रीकांत चांदूरकर, संजु माने, पियुष शिवहरे, प्रतीक मिश्रा, संदिप रहांगडाले, राजु खंडेलवाल, असीत अग्रवाल, प्रदीप द्विवेदी, यशपाल डोंगरे सहीत बडी संख्या में श्रध्दालु प्रमुखता से उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here