Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedप्रभु श्रीराम के भक्तों पर आए हर विघन को हरते है जागृत...

प्रभु श्रीराम के भक्तों पर आए हर विघन को हरते है जागृत देव श्री हनुमान : विशाल अग्रवाल

हनुमान जयंती के पर्व पर फुलचुर पेठ हनुमान मंदिर में विशाल गोपालदास अग्रवाल ने की पुजा-अर्चना
गोंदिया. हनुमान जंयती के पावन अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रतिनिधी स्वरुप विशाल अग्रवाल ने ग्राम फुलचुरपेठ स्थित सांई माऊली कॉलोनी के सांई मंदिर परिसर में श्री हनुमानजी की पूजा-अर्चना की आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, श्री हनुमान जागृतदेव है और आज भी इस भूलोक में वे प्रभु श्रीराम के सभी भक्तों की आवाज पर हर विघन को हरने का कार्य करते है। यह हर्ष की बात कि, नागरिकों में धर्म के प्रति आस्था-भक्तीभाव बढ़ रहा है। इन दिनों जिसप्रकार गांव-गांव में श्रीराम कथा, श्री भागवत कथा और श्री शिवमहापुराण के आयोजन बड़े पैमाने पर हो रहे है, निश्चित रुप से हर नागरिक को हमारे समृध्द धर्म और संस्कृति का सजीव चित्रण प्राप्त हो रहा है।
प्रमुख रुप से जिला सहकारी बैंक संचालक अरुणकुमार दुबे, पूर्व सरपंच अशोक लिचड़े, पूर्व सरपंच लक्ष्मीबाई निर्विकार, श्री सुलाखे, श्री बागडकर, श्री श्याम कावळे, कृष्णा बावणे, द्वारका मोर, लक्की अग्रवाल एवं अन्य श्रध्दालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, फुलचुरपेठ सांई माऊली कॉलोनी स्थित उक्त हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य तत्कालीन आमदार गोपालदास अग्रवाल की विकास निधी से १०-१२ वर्ष पूर्व किया गया था, तभी से मंदिर के साथ पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल परिवार की आस्था जुडी है और मंदिर से जुड़े हर कार्य में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की उपस्थिती रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments