Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसांसद प्रफुल्ल पटेल 7 व 8 अप्रैल को गोंदिया-भंडारा जिले के दौरे...

सांसद प्रफुल्ल पटेल 7 व 8 अप्रैल को गोंदिया-भंडारा जिले के दौरे पर

गोंदिया. सांसद प्रफुल्ल पटेल दो दिन 7 व 8 अप्रैल को विविध कार्यक्रमों के लिए गोंदिया-भंडारा जिले के दौरे पर है. 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे चांदपुर देवस्थान में हनुमानजी के दर्शन, सुबह 11.30 बजे एमटीडीसी रिसॉर्ट चांदपुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, दोपहर 2 बजे सिंधी धर्मशाला, खैरलांजी रोड़, तिरोड़ा में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की बैठक, शाम 5 बजे कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से भेंट कर गोंदिया के रामनगर स्थित निवासस्थान पर मुक्काम करेंगे. 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान के नौका विहार का उद्घाटन, दोपहर 2 बजे साकोली में सुनील फुंडे के निवास्थान पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की भेंट, दोपहर 3.30 बजे शासकीय विश्राम गृह, लाखनी में कार्यकर्ताओं की बैठक, श्याम 5.30 को शासकीय विश्राम गृह भंडारा में बैठक में उपस्थित रहेंगे. सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहने वाले है. पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहने की अपील राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments