जिले के लोग उठाएंगे नौका विहार का आनंद, सांसद प्रफुल्ल पटेल के हस्ते शुभारंभ

0
303

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध राष्ट्रीय उद्यान के जलाशय में नौका विहार सुविधा का उद्घाटन सांसद प्रफुल्ल पटेल के शुभ हाथों व विधायक राजकुमार बडोले, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन की उपस्थिति में किया गया.

सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एस.के. इंफ्रा, गोंदिया ने गोंदिया जिले में पहली बार यह नौका विहार शुरू किया गया और यह जिले के लोगों के साथ-साथ परिसर के पर्यटकों व प्रकृति प्रेमिओं के लिए एक अच्छी सुविधा है. इस सुविधा से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोग नवेगांवबांध की प्राकृतिक सुंदरता का मजा ले सकेंगे और नौका विहार कर सकेंगे. साथ ही, इस प्रकल्प से रोजगार भी बढ़ेगा और कई युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे. इस अवसर पर राजेंद्र जैन, राजकुमार बडोले, लायकराम भेंडरकर, देवेंद्रनाथ चौबे, चंद्रपाल चौकसे, आम्रपाली डोंगरवार, रचनाताई गहाणे, गंगाधर परशुरामकर, अविनाश काशीवार, केवलराम पुस्तोड़े, संदीप कपगते, प्रमोद लांजेवार, शैलेश जायसवाल, नामदेव डोंगरवार, दादाजी फुंडे, नितिन पुगलिया, होमराज पुस्तोड़े, पुष्पलताई ड्रगकर, अनिरुद्ध कांबले, समीर बंसोड़े, किशोर तरोने, लोकपाल गहाणे, सुनील तरोने, राकेश लांजे समेत बड़ी संख्या में नागरिक और पर्यटन प्रेमी उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here