नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस कस्टड़ी, पोस्को के तहत मामला दर्ज

0
171

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के नवेगांवबांध थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यह घटना 7 अप्रैल को हुई और इससे परिसर में हड़कंप मच गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, रामपुरी के 45 साल के संदिग्ध आरोपी जनार्दन मडावी पर एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत पर नवेगांवबांध थाने में आरोपी के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच पुलिस निरीक्षक अजीत पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अमोल भोसले कर रहे हैं. इस घटना से परिसर में आक्रोश फैल गया है और महिलाओं व नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here