Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorized१९ अप्रैल अक्षय तृतीया के पर्व पर ग्राम कामठा में भव्य सर्वधर्म...

१९ अप्रैल अक्षय तृतीया के पर्व पर ग्राम कामठा में भव्य सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह की जोरदार तैयारीयां शुरु

पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के संयोजन में प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित
१८ अप्रैल को विवाह समारोह की पुर्व संध्या को हनुमान चालीस पाठ से शुरु होंगा भव्य उत्सव
गोंदिया. पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के संयोजन एवम् मार्गदर्शन में पिछले वर्षों की परम्परानुसार रविवार १९ अप्रैल २०२६ अक्षयतृतिया के शुभअवसर पर प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शाम ६.३० बजे ग्राम कामठा (ता. गोंदिया) में करीब १०० नवयुगलों का भव्य सर्वधर्म सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है।
प्रमुख रुप से प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, सांसद नामदेवराव किरसान सहीत गोंदिया-भंडारा बालाघाट जिले के सभी आजी-माजी विधायकगणों ने अतिथी स्वरुप उपस्थिती की सहमती दी है।
सामुहिक विवाह समारोह हेतु ग्राम कामठा स्थित क्रीड़ा संकुल परिसर में सभी तैयारीयाँ शुरु है व सामुहिक विवाह में नवयुगलो के धर्म अनुसार विवाह पध्दिती की व्यवस्था की गई है। इस हेतु परिसर में भव्य मंच, पंडाल तथा भोजन कक्षों की व्यवस्था अंतिम चरण में है, वहीं वर-वधू जनवासा व्यवस्था, स्टेज व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, विवाह व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, पेयजल पुर्ती व्यवस्था के लिए विभिन्न समितीओं का गठन किया गया है। पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने इन सभी समितीओं की बैठक लेकर सभी समिती सदस्यों से चर्चा कर विवाह की तैयारियों को अंतिम रुप दिया है ।
सामुहिक विवाह में परिणयबध्द होनेवाले सभी नवयुगलों को आशिर्वाद देने हेतु जिले के सभी पक्षों के नेतागण आमंत्रित है। अतिथियों के मनोरजंन हेतु राज्य के सातारा जिले से आए कलाकार पारंपरिक भव्य लावणी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
सामुहिक विवाह समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहकर नवयुगलों को आशिर्वाद देने की अपील पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल एवम् प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments