Friday, April 17, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedचोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी अरेस्ट, 2.10 लाख रु. का...

चोरी की तीन मोटरसाइकिल सहित दो आरोपी अरेस्ट, 2.10 लाख रु. का माल जब्त

गोंदिया. पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम आहेरकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया की टीम जिले की सीमा में मोटरसाइकिल चोरी के अपराध में गश्त पर थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि कालीमाटी निवासी आरोपी धीरज भूषण फुंडे (35) व भंडारा जिले के कोंडा कोसरा निवासी तेजराम उर्फ तेजस जगदीश आड़े (30) ने गोंदिया जिले और नागपुर से मोटरसाइकिलें चुराई हैं और चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए गोंदिया आ रहे हैं. इस सूचना पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाकर 16 अप्रैल को शाम के समय मौजा कुडवा से धीरज भूषण फुंडे, तेजराम उर्फ तेजस जगदीश आड़े को गिरफ्तार कर लिया. मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में गहन पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि आमगांव से 2 मोटरसाइकिल, गोंदिया रेलवे स्टेशन क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल तथा प्रतापनगर नागपुर क्षेत्र से 1 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया. दी गई जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों से तीन मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया गया. दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए गोंदिया शहर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर, सपोनी धीरज राजुरकर, सहायक फौजदार राजू मिश्रा, पोहवा महेश मेहर, पोहवा दीक्षितकुमार दमाहे, सुबोधकुमार बिसेन, इंद्रजीत बिसेन, पो. शि. राकेश इंदूरकर, चापोशी घनश्याम कुंभलवार ने की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments