Sunday, April 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअनु.जाती उपवर्गीकरण के विरोध आंदोलन में उतरे सत्तापक्ष के विधायक विनोद अग्रवाल,...

अनु.जाती उपवर्गीकरण के विरोध आंदोलन में उतरे सत्तापक्ष के विधायक विनोद अग्रवाल, कहा-इस लड़ाई में, मैं आपके साथ

गोंदिया. शहर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक पर राज्य के पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजकुमार बडोले द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण के विरोध में किये गए आंदोलन में गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपना समर्थन घोषित किया। अनुसूचित जाति उपवर्गीकरण के विरोध में उतरे हजारों समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हम जनता की आवाज़ है। हमारा कर्तव्य है कि हम जनता के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर उन्हें न्याय दिलाने का निर्वहन करे। मैं बताना चाहता हूँ कि मैं इस आंदोलन में आपके साथ हूँ।
विधायक विनोद अग्रवाल ने आगे कहा, हम सब मिलकर इस आंदोलन को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। सही मायने में आरक्षण का मुद्दा और इससे जुड़े संबंधित मुद्दे बड़े स्तर पर देश में सभी क्षेत्र में चल रहे है। और ऐसे समय में फिर एक नया मुद्दा हमारे सामने है जो गंभीर है। अनुसूचित जाति आरक्षण में उपवर्गीकरण करते समय राज्य सरकार ने बदर समिति का जो अहवाल है उसे सार्वजनिक करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उसके सभी पहलुओं का पालन होना चाहिये। विधायक विनोद अग्रवाल ने आगे कहा, महत्वपूर्ण ये है कि वर्तमान में जातिनिहाय जनगणना होने जा रही है। जब तक जनगणना का परिणाम नही आता, तब तक इसे करना जरूरी है क्या? जो हमारा मूल आरक्षण है, उसे धक्का नही लगना चाहिए। उन्होंने कहा- क्या सही में इसकी जरूरत है? क्या समाज के लोग चाहते है? इस पर विचार करने की जरूरत है।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, राज्य में सांसद है, विधायक है, जनप्रतिनिधि है। सबको इस उपवर्गीकरण के विरोध में एक होने की जरूरत है। आगामी समय में इस लड़ाई में हम सब साथ है। चाहे इसके लिए रास्ते में उतरकर लड़ना क्यों न पड़े। विधानसभा में इस मुद्दे को गम्भीरता से उठाकर सरकार को अपनी मांगे मनवाने बाध्य करने का कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments