ब्राम्हणी खड़की में आग लगने से 500 केले के पेड़ जलकर राख

0
119

गोंदिया. सड़क अर्जुनी तहसील के बाम्हणी खड़की के प्रगतिशील किसान मोहन तवाड़े का केले का बगीचा जंगल की आग के कारण जलकर खाक हो गया है. इस आग में करीब 500 केले के पेड़ पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और किसान को लाखों रु. का भारी नुकसान हुआ है.
जानकारी के अनुसार, देवपायली क्षेत्र के जंगल की आग धीरे-धीरे कृषि भूमि की ओर फैल गई. लेकिन, किसान मोहन तवाड़े का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों इस पर कोई ध्यान नही दिया व आग बुझाने का प्रयास नहीं किया गया. इस आग में न सिर्फ केले के पेड़, बल्कि करीब 1000 मीटर ड्रिप लाइन और 1000 मीटर मल्चिंग भी जल गए. इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उसके मुंह का निवाला छीन गया है. घटना के बाद परिसर के किसानों में रोष का माहौल है और संबंधित वन विभाग पर कार्रवाई की मांग की जा रही है. पीड़ित किसान मोहन तवाड़े ने तत्काल पंचनामा जमा कर सरकार से मुआवजे की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here