धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर शिव प्रेमियों में रोष, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने किया विरोध प्रदर्शन

0
172

गोंदिया. नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री उर्फ ​​बागेश्वर बाबा ने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बेहद अमर्यादित बयान दिया है. उस बयान के खिलाफ गोंदिया शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और विरोध स्वरूप धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर भी लगायी गई. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.
छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे भारत की प्रेरणा हैं. गुलामी की बेड़ियां उतारकर उन्होंने आम लोगों को साथ में लेते हुए रैयत का राज्य बनाया. छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज में जाति-पाति का कोई स्थान नहीं था. वे निम्नतम स्तर के लोगों का भी सम्मान करते थे. इसलिए छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान स्थान अटल है. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत के समक्ष कहा कि, ‘हम छत्रपति शिवाजी राजे से थक गए हैं. इसलिए, मैं मेरा स्वराज्य व अपना मुकुट आपके चरणों में रख रहा हूं. उसकी रक्षक आप करों, ऐसा रामदास स्वामी ने कहां था. इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में यह रोष जताया जा रहा है और धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया जा रहा है. छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने पूरे जीवन में कभी भी रामदास स्वामी के साथ संबंध नहीं बनाए. इस बीच शिव प्रेमियों का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने रामदास स्वामी को उच्च बनाने के लिए छत्रपति का अपमान करने की कोशिश की. धीरेंद्र शास्त्री के इस अपमानजनक बयान का गोंदिया जिले के सभी शिव प्रेमियों द्वारा विरोध किया जा रहा है. रविवार, 26 अप्रैल को संभाजी ब्रिगेड, मराठा सेवा संघ, ओबीसी संघर्ष कृति समिति, छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समिति, कुनबी समाज, सकल ओबीसी समाज और शिवप्रेमी की ओर से धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया गया. साथ ही तत्काल धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई. इसी तरह कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी विरोध का प्रस्ताव लिया गया. इस बीच जयस्तंभ चौक पर धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर को जुते मारकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर विनय मोहिते, गोल्डी गावंडे, श्रीकांत चांदुरकर, चंद्रभान तरोणे, हर्षल पवार, संदीप रहांगडाले, अमर वराडे आदि उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here