गोंदिया नही आएगी विदर्भ एक्सप्रेस 23 मई तक, रेल्वे अधिकारीयों का तुगलकी फरमान

0
170

ड्रामा ने भेजा रेल्वे जनरल मैनेजर को पत्र
गोंदिया. रेल्वे अधिकारियों की अदूरदर्शिता व जनता को तंग करने का तुगलकी राज के बेतुके निर्णयों को रोकने कौन सामने आएगा. महंगी टिकटे रिझर्व करवा के अपने प्रवास का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों, परिवारो, दुल्हा-दुल्हन बारातियों महिलाओ, वृध्द, बच्चो को 45 डिग्री के तापमान में विदर्भ एक्सप्रेस सैकडो प्रवासियों को 20 दिन तक तंग करने का काम किया जा रहा है. घोषणा की गई है कि गोंदिया रेल्वे स्टेशन पर प्लेटफार्म की रिपेरिग हो रही है इसलिए 23 मई तक 20 दिन विदर्भ एक्सप्रेस नागपूर के अजनी स्टेशन से मुंबई आना जाना करेगी.
सवाल यह है कि ये कार्य जुलाई-अगस्त आदि माहों मे नही किया जा सकता था जब प्रवासियों की संख्या कम रहती है. क्या विदर्भ एक्सप्रेस को गोंदिया के अन्य प्लेट फार्म से परिचालित नही किया जा सकता है? क्या परिचालन तिरोडा स्टेशन तक नही किया जा सकता है? रेल प्रशासन शीघ्र अपने निर्णय पर पुनविचार करें या रिझर्व टिकट वालो को गोंदिया, तिरोडा, तुमसर, भंडारा से अजनी तक यात्रा हेतु विशेष ट्रेन या बस की व्यवस्था करें. विदर्भ एक्सप्रेस दोपहर को 3 घंटे रेल्वे यार्ड गोंदिया में रखा जा सकता जहां रात्री में महाराष्ट्र एक्सप्रेस रहती है.
डेली रेल्वे मूवर्स एशोसियशन ड्रामा के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव विष्णु शर्मा, रेल कमेटी सदस्य प्रो. मेहबूब हीरानी, जितेन्द्र परमार, नन्नी नायडु व सामाजिक कार्यकर्ता विजय अग्रवाल (आर.टी.आई.) बताया कि यात्री बेहाल है बेबस है असंगठित है, रेल्वे अपने आप में एक मनमाने निर्णय लेने वाली सरकार है, समय आ गया है कि जनप्रतिनिधी सांसद विधायक क्षेत्रीय नेतागण अतिशीघ्र रेल्वे पर दबाव बनाकर उपरोक्त निर्णय बदलवावे और पुर्वी विदर्भ के रेल यात्रियों को राहत दिलवाऐं. गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस का परिचालप उन प्लेटफार्म से भी किया जा सकता है. जिनसे नागपूर रायपूर की ओर प्रतिदिन कई ट्रेन चलाई जाती है. गोंदिया से अजनी तक विदर्भ एक्सप्रेस के यात्रियों को ला ले जाने की अस्थायी व्यवस्था करने मे रेल्वे सक्षम है. जब समय-समय पर रेल्वे स्पेशल विशेष ट्रेने चलाती है तब उनकी व्यवस्था हो जाती है तो गोंदिया अजनी स्पेशल ट्रेन 20 दिनो तक क्यो नही चलाई जा सकती है.
रेल्वे यात्रियों की असुविधा का ध्यान रेल अधिकारी जरुर लेंगे यदि डिवीजनल रेल्वे मैनेजर और जनरल मैनेजर को प्राप्त सुविधा जिसके अंतर्गत वे स्पेशल ट्रेन या सैलुन लेकर वे यात्रा करने का विशेषाधिकार समाप्त कर दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here