Saturday, May 2, 2026
Google search engine
HomeUncategorized2.200 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

2.200 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

गोंदिया. शहर पुलिस ने मोपेड मोटरसाइकिल वाहन से अवैध गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को मड़ी चौक में गिरफ्तार किया है तथा एक आरोपी फरार बताया गया है. उनके पास से कुल 2 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया. जिसकी कीमत 44 हजार रु. बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम माताटोली निवासी प्रेमलाल सुरजलाल वर्मा (44), श्रीनगर निवासी अभिषेक विनोदसिंग चंदेल (23) व फरार आरोपी का नाम रुपेश शहारे बताया गया है.
जानकारी के अनुसार, शहर पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से गश्त पर थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि काले रंग के मोपेड मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति अवैध रुप से अमली पदार्थ गांजा लेकर भिमनगर मार्ग से मड़ी चौक की ओर आने वाले है. जानकारी के आधार पर मड़ी चौक में जाल बिछाया गया. इस दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए. उन्हें रोककर तलाशी ली गई. इस दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की में प्लाटिक पॉलिथीन में गांजा दिखाई दिया. गांजा के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह गांजा गणेशनगर निवासी रुपेश शहारे के पास से लाया गया है. इस कार्रवाई में 44 हजार रु. कीमत का 2 किलो 200 ग्राम गांजा, 40 हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 – एएफ 9747 सहित कुल 84 हजार रु. का माल जब्त किया गया. आरोपी अभिषेक चंदेल, प्रेमलाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी रुपेश शहारे फरार है. जांच पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय चन्नावार कर रहे हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बानकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, डी.बी. दल के पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डोंगरवार, पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय चन्नावार, सहायक फौजदार कवलपालसिंग भाटिया, हवलदार सुदेश टेंभरे, दीपक रहांगडाले, निशिकांत लोंदासे, सतिश शेंडे, प्रमोद चव्हाण, सिपाही दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, अशोक रहांगडाले, कुणाल बारेवार, मुकेश रावते, प्रमोद शेंडे, सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे, अजय बोपचे ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments