पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर सा. बा. मंत्री शिवेन्द्र राजे भोसले की उपस्थिती में आगामी सप्ताह में होगी निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक
जनवरी २०२७ में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल द्वारा आयोजित प.पू. राष्ट्रसंत श्री प्रदिपजी मिश्रा की भव्य कथा आयोजन की तैयारियां शुरु
गोंदिया. वर्ष 2019 में गोंदिया के तत्कालीन विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से गोंदिया शहर में मुख्य रेल्वे उड़ानपुल, मरारटोली रेल्वे क्रासींग उड़ानपुल तथा हड्डीटोली रेल्वे क्रासींग उड़ानपुलो के निर्माण कार्यों को मंजुरी मिली थी. लेकिन 2019 में उनके चुनाव में पराजय के बाद विकास कार्यों की गती धिमी पड़ी और आज भी तीनों रेल्वे उड़ानपुल का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है.
आगमी जनवरी 2027 में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के निमंत्रण पर 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा हेतु परमपुज्य राष्ट्रसंत श्री प्रदिपजी मिश्रा गोंदिया पधार रहे है. जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ श्री प्रदिपजी मिश्रा के लाखों की संख्या में अनुयायी गोंदिया जिले के साथ-साथ बाहर जिलों से आने की भी संभावना है. कथा का आयोजन संभवतः मोदी मैदान में किया जाना नियोजित है. ऐसी परिस्थिती में तीनों पुलो के कार्य प्रलंबित होने से कथा के दौरान गोंदिया शहर में आवागमन में भारी अव्यवस्था एवं ट्राफीक जाम की संभावना नकारी नही जा सकती. परिस्थिती को समय रहते सुधारने हेतु, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने राज्य के सा.बा. मंत्री शिवेन्द्र राजे भोसले से भेट कर उन्हें तीनों पुलों के निर्माण कार्य हेतु संबंधित विभागों को कड़े निर्देश तथा दिपावली तक कार्य पूर्ण करने हेतु शासन की ओर से हर संभव सहयोग देने की मांग की.
सा.बा. मंत्री शिवेन्द्र राजे भोसले ने समस्या का संज्ञान लेकर आगामी सप्ताह में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पुल निर्माण अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए है. जिससे निश्चित रूप से तीनों पुलो के निर्माण में आ रही अड़चने न सिर्फ सामने आएंगी, बल्कि मंत्रालयीन स्तर पर सा.बा. मंत्री के निर्देश के बाद हल भी होगी और संभवतः दिपावली तक पुलों का निर्माण हो जाएंगा। ऐसी आशा पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त कि है.
गोंदिया शहर के प्रलंबित मुख्य रेल्वे उड़ानपुल सहित हड्डीटोली-मरारटोली रेल्वे क्रासिंग पुलों के निर्माण कार्य को मिलेगी गति
RELATED ARTICLES






