देवरी में बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों के मुंह का निवाला छिना

0
84

गोंदिया. जिले में तापमान का पारा काफी बढ़ गया है. अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. इसी तरह, गोंदिया शहर सहित जिले के कई तहसीलों में सप्ताह के दौरान ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं के साथ बेमौसम बारिश ने आफत पैदा कर दी है. देवरी तहसील में 9 मई को शाम 5.30 से 6.30 बजे तक लगातार एक घंटे तक ओलावृष्टि और भारी बेमौसम बारिश हुई. अचानक हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण देवरी शहर में हडकंप मच गया. कई किसानों की धान की फसल और मक्के की फसल अब कटने को आ गई है. इसलिए इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. तेज हवा और बेमौसम बारिश के कारण देवरी परिसर में कई घरों और फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. इसमें देवरी शहर में कई पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिरने से बिजली विभाग काम में जुट गया है. वहीं, देवरी शहर में बिजली के खंभों पर तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here