Sunday, May 10, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबाघ के हमले से वृद्ध महिला की मौत, अर्जुनी मोरगांव तहसील के...

बाघ के हमले से वृद्ध महिला की मौत, अर्जुनी मोरगांव तहसील के वडेगांव बंध्या की घटना

गोंदिया. अर्जुनी मोरगांव तहसील के वडेगांव बंध्या में तेंदूपत्ता संकलन करने गई एक वृद्ध महिला पर बाघ ने हमला कर दिया. जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह घटना रविवार (10 मई) सुबह सामने आई. लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से परिसर में डर का माहौल बन गया है और नागरिकों में गहरा भय व्याप्त हो गया है. मृतक महिला का नाम कौशल्या हरिदास रहाटे (65) बताया गया है. वह अपनी बहू के साथ नियतक्षेत्र वडेगांव बंध्या, कक्ष क्र. 12 में तेंदूपत्ता संकलन करने गई थी. इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया.  इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उल्लेखनीय है कि कल (9 मई) को बोंडगांव-सुरबन परिसर में तेंदूपत्ता संकलन करने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया. वह घटना ताजा ही है कि आज बाघ के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और पूरे तहसील में डर फैल गया है. पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की संख्या में वृद्धि हुई है और गांव के आसपास मुर्गियों, बकरियों और बच्चों पर हमले की घटनाएं भी हो रही हैं. इससे पहले जंगली जानवरों के हमले में एक छोटे बच्चे की जान भी चली गई थी. अब लगातार दो दिनों तक इंसानों पर बाघ के हमले से नागरिकों में रोष और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है. मृतक कौशल्या रहाटे स्थानीय आंगनवाडी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थी. वह हाल ही में 1 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुईं. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई जब वह परिवार की आजीविका के लिए तेंदूपत्ता संकलन का काम कर रही थीं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments