Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबंदर के हमले में घायल महिला की मौत

बंदर के हमले में घायल महिला की मौत

गोंदिया. तिरोडा तहसील के कवलेवाड़ा गांव की एक महिला पर बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, पूरे तिरोड़ा तहसील में बंदरों की आबादी में काफी बढ़ोतरी हुई है. ये बंदर लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. शनिवार को सुबह लगभग 6 बजे कावलेवाड़ा निवासी राधनबाई बिसेन (65) पानी लाने के लिए अपने घर से बाहर निकलीं. जब उन्होंने अपने घर के सामने इकट्ठा हुए बंदरों के झुंड को भगाने की कोशिश की, तो एक बड़े बंदर ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले के कारण महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा. उसे तुरंत तिरोड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए गोंदिया के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. लेकिन रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तिरोड़ा पुलिस ने इस घटना के संबंध में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments