Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedग्राम पंचायत कर्मियों का जिप व जिलाधीश कार्यालय पर विशाल मोर्चा

ग्राम पंचायत कर्मियों का जिप व जिलाधीश कार्यालय पर विशाल मोर्चा

गोंदिया. आयटक सबंध महाराष्ट्र राज्य ग्रामपंचायत कर्मचारी महासंघ द्वारा 11 मई को गोंदिया जिला परिषद और जिलाधीश कार्यालय पर एक विशाल मोर्चा और प्रदर्शन आंदोलन किया गया. जिसका नेतृत्व राज्य महासंघ के कार्याध्यक्ष मिलिंद गणवीर, जिला अध्यक्ष चत्रूगण लांजेवार, कार्याध्यक्ष महेंद्र कटरे व जिला सचिव रवि किटे ने किया. उल्लेखनिय है कि राज्य महासंघ ने 11 मई को संपूर्ण राज्य की जिला परिषदों एवंम जिलाधीश कार्यालयों पर आंदोलन का आव्हान किया था, यावलकर समिति की सिफारिशे मान्य कर वेतन श्रेणी, आकृतिबंध सुधारित करणे, नया किमान वेतन घोषित करणे, श्रेणी ‘क’  ‘ड ‘ पद पर 10 फिसदी आरक्षण के तहत वर्ष 2019 से रोककर  रखी गई भरती प्रक्रिया सुरु  करने आदी मांगो का ज्ञापण राज्य के मुख्यमंत्री, ग्राम विकास मंत्री के नाम उपजिलाधिकारी श्री बेहरे को सौपा गया वही जिला परिषद प्रशासन से संबंधित 29 मांगो का ज्ञापण मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुरूगा नंथम को सौपकर विस्तृत चर्चा की गई. जिला परिषद मे कर्मीयों के वेतन अनुदान जमा होने पर एक सप्ताह के भितर खातो पर भुगतान करने, कर्मीयों की सेवा शर्तो का पालन करने हर माह की 5 तारीख के भितर न्यूनतम वेतन, भत्ता, भविष्य निर्वाह निधी का भुगतान करने, साप्ताहिक, वार्षिक सवेतन छुट्टीया, पं. स. स्तर पर साल मे 3  एवंम जिला परिषद स्तर पर साल मे 2 शिकायत निवारण समिती की सभायें लेने, कर्मीयों के रेकॉर्ड की जाचं, सेवा शर्तो का  उल्लंघन करने वाले अधिकारीयो पर कार्यवाही की मांग की गई. मु का अधी. ने प्रस्तुत निवेदन पर चर्चा करते हुए तात्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया आंदोलन कारियो को संबोधित करते हुए मिलिंद गणवीर ने आंदोलन के दुसरे चरण मे नागपूर मे मुख्यमंत्री सचिवालय के शमक्ष 8 जून से होने वाले राज्यव्यापी बेमियादी धरणा आंदोलन मे सभी कर्मीयों को शामिल होने का आव्हान किया.इस आंदोलन मे प्रमुखता से आयटक के जिला सचिव कॉ. रामचंद्र पाटील, महासंघ के बुधराम बोपचे, ईश्वरदास भंडारी, विष्णू हत्तीमारे, महेंद्र भोयर, भाऊलाल कटंगकार, विनोद शहारे, कु. दीप्ती राणे, देवेंद्र मेश्राम, मनोज  जनबंधू, गजेंद्र हिरवानी, तुलसीदास चौधरी, लोमेशकुमार पारधी सहित जिला, तालुका पदाधिकारी एवंम बडी संख्या मे कर्मी शामिल थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments