Tuesday, May 12, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजिप का कनिष्ठ लिपिक 45 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

जिप का कनिष्ठ लिपिक 45 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

गोंदिया. जिला परिषद के वित्त विभाग में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक संदेश सांभरे को 45 हजार की रिश्वत लेते हुए 11 मई को एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जिला परिषद शिक्षा विभाग का सेवानिवृत कर्मचारी है. जिसके सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन व सेवानिवृत्ति के कागजात तैयार करने के लिए लेखा विभाग के कनिष्ठ लिपिक सांभरे पास आवेदन दिया था. जिसमें 7 मई को आरोपी संदेश सांभरे द्वारा शिकायतकर्ता के सेवानिवृत्ति के कागज जल्द से जल्द तैयार करके देने के लिए वह उपरोक्त प्रकरण में फिक्सेशन बराबर ना होने के चलते 1,92000 की शिकायतकर्ता पर रिकवरी निकल रही है ऐसा कहते हुए रिकवरी बचाने के नाम पर 50,000 के रिश्वत की मांग की थी, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत न देने की इच्छा लेकर गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत की थी, इसके पश्चात 11 मई की दोपहर के बाद जिला परिषद कार्यालय में आरोपी को शिकायतकर्ता से 45,000 रु. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. उपरोक्त मामले की जांच चल रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments