Sunday, May 17, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबूचड़खाने ले जा रहे 13 मवेशियों बचाया, 9.30 लाख रु. का माल...

बूचड़खाने ले जा रहे 13 मवेशियों बचाया, 9.30 लाख रु. का माल जब्त

गोंदिया. सालेकसा तहसील के पानगांव नहर के पास छापामार कार्रवाई करते हुए स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने 13 मवेशियों को मुक्त करवाया. इस कार्रवाई में एक बोलेरो पिकअप वाहन, 13 मवेशियों सहित कुल 9 लाख 30 हजार रु. का माल जब्त किया गया. साथ ही चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा की टीम जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सालेकसा थाना क्षेत्र के पानगांव (साखरीटोला) के खेत परिसर में कुछ लोग चौपहिया वाहन में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने वाले है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान दो लोग बोलेरो पिकअप वाहन में 6 मवेशियों को बेरहमी से बांध कर बूचड़खाने ले जा रहे थे, साथ ही बाजू में 7 मवेशियों बंधे हुए दिखाई दिए. वाहन चालक ने बताया कि मवेशियों को नागपुर बूचड़खाने ले जा रहा है. पुलिस ने 1 लाख 30 हजार रु. कीमत की 13 मवेशियां व 8 लाख रु. कीमत का पिकअप वाहन ऐसा कुल 9 लाख 30 हजार रु. का माल जब्त किया. सालेकसा थाने में लाखनी निवासी आरोपी सचिन सुरेश वंजारी (30), हितेश गभणे (30), सिल्ली निवासी मारुति गभणे, पानगांव निवासी मोनू हरिणखेडे (30) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में हवलदार संजय चव्हाण, सुबोध बिसेन, दिक्षीतकुमार दमाहे, सिपाही राकेश इंदुरकर, छगन विठ्ठले, हंसराज भांडारकर ने की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments