गोंदिया. तिरोड़ा पुलिस ने अवैध रुप से बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों के वाहन का पीछा कर पकड़ लिया. इस दौरान 9 मवेशियों को मुक्त कराया गया. जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक दडस पाटिल, सिपाही ज्ञानोबा श्रीरामे व मोहित चौधरी तिरोड़ा परिसर में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बोलेरो पीकअप वाहन में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया जा रहा है. जिसके आधार पर धादरी गांव में तलाश अभियान शुरू किया गया. पुलिस का वाहन देखकर बोलेरो के चालक ने अपना वाहन की गति बढ़ा ली. वहीं धादरी-सरांडी मार्ग के नाले पर अपना वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने बोलेरो पीकअप वाहन क्र. एमएच 36 – एए 4123 की तलाशी ली, जिसमें 9 मवेशियां पाई गई. पुलिस ने मवेशियों सहित वाहन को जब्त किया. सिपाई ज्ञानोबा श्रीरामे की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विनायक दडस पाटिल कर रहे हैं.
बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों का वाहन पकड़ा, तिरोड़ा पुलिस की कार्रवाई
RELATED ARTICLES






