Monday, May 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedट्यूशन जा रही छात्रा को पेट्रोल टैंकर ने कुचला, सालेकसा-साकरीटोला मार्ग की घटना

ट्यूशन जा रही छात्रा को पेट्रोल टैंकर ने कुचला, सालेकसा-साकरीटोला मार्ग की घटना

गोंदिया. सालेकसा तहसील के गांधीटोला निवासी मोनाली (मोहिनी) संतोष मेंढे अपने मित्रों के साथ 18 मई को सुबह करीब 6.45 बजे साखरीटोला में ट्यूशन के लिए जा रही थी. इसी दौरान सालेकसा-तिरखेड़ी-साखरीटोला मार्ग पर उसे पेट्रोल टैंकर ने टक्कर मार दी. जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. प्रतिदिन की तरह पढ़ाई के लिए निकली मोनाली की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गांव में शोक व्यक्त किया जा रहा है. पढ़ाई का सपना लेकर ट्यूशन पढ़ने गई इस युवती की मौत से मेंढे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के नागरिक मौके पर पहुंच गए. कई लोगों की आंखों में आंसू दिखे और प्रशासन के खिलाफ रोष भी दिखाई दिया.
उल्लेखनीय है कि आमगांव-सालेकसा मार्ग पर बाघ नदी पर बने पुल के जर्जर होने के कारण प्रशासन ने कुछ दिन पहले भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था. उसके बाद कई लोडेड ट्रकों और पेट्रोल टैंकर चालकों ने सालेकसा-गिरोला-तिरखेड़ी-गांधीटोला-सातगांव- साखरीटोला मार्ग का उपयोग करना शुरू कर दिया. यह सड़क मुख्य रूप से छोटे वाहनों के लिए बनाई गई थी और लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क खराब हो गई है. ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. नागरिकों ने प्रशासन से शिकायत के बाद भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है. सोमवार को हुए हादसे के बाद ग्रामीण तीव्र आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और इस सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग जोर पकड़ रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments