गोंदिया. देवरी तहसील के ग्राम जमनापुर जंगल परिसर में चल रहे जुआ अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा. इस कार्रवाई नकद, 4 मोटरसाइकिल व 11 मोबाइल ऐसा कुल 6 लाख 70 हजार 270 रु. का माल जब्त किया गया.
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा की टीम अवैध कारोबार पर छापा मारने के लिए गश्त कर रही थी. इसी दौरान जानकारी मिली कि देवरी के ग्राम जमनापुर जंगल परिसर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. जानकारी के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छापा मारा. इस दौरान देवरी निवासी नदीम नईम शेख (46), छत्तीसगढ़ राज्य के बामणी चारभाटा निवासी अविनाशसिंग श्रीसंत बहादूर (38), देवरी के कन्हालगांव निवासी राजेश ज्ञानीराम पटले (32), सालेकसा के साखरीटोला निवासी सज्जाद शफी पठान (34), देवरी निवासी बालदिपसिंग निर्मलसिंग खानूजा (34), मुल्ला निवासी जागेश्वर धनलाल कुत्तीर (41), सिंधीबीरी निवासी प्रतिमोल सुरेश डोंगरे (21), देवरी निवासी जसविंदसिंग जोगेंदरसिंग भाटिया (55), देवरी निवासी सुपरनसिंग अवतारसिंग भाटिया (65) व विजय मडावी जुआ खेलते हुए दिखाई दिए. उनके पास से 1 लाख 26 हजार 850 रु. नकद, 4 मोटरसाइकिल व 11 मोबाइल, जुआ खेलने की सामग्री ऐसा कुल 6 लाख 70 हजार 270 रु. का माल जब्त किया गया. हवलदार तुलसीदास लुटे की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेकर के मार्गदर्शन में हवलदार तुलसीदास लुटे, दिक्षीतकुमार दमाहे, संजय चव्हाण, प्रकाश गायधने, सुबोध बिसेन, इंद्रजित बिसेन, भोजराज बहेकार, सिपाही सुनील डहाके, राकेश इंदुरकर, छगन विठ्ठले ने की है.
जमनापुर जंगल से 9 जुआरियों को पकड़ा, 6.70 लाख रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






