Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपानी की टंकी पर चढे किसान का 'शोले स्टाइल' आंदोलन, राजस्व रिकॉर्ड...

पानी की टंकी पर चढे किसान का ‘शोले स्टाइल’ आंदोलन, राजस्व रिकॉर्ड से 1.67 हेक्टेयर जमीन गायब?

गोंदिया. जिले के गोरेगांव तहसील के पालेवाड़ा में एक किसान ने कृषि भूमि को राजस्व रिकॉर्ड से काटने का आरोप लगाते हुए सीधे पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलनकारी किसान का नाम कृष्ण कुमार डोये है और उन्होंने कड़ा रुख अपना लिया है कि ”जब तक जमीन वापस रिकॉर्ड में नहीं आ जाती, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा.”
किसान कृष्णकुमार डोये ने राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी करीब 1.67 हेक्टेयर कृषि भूमि का अधिकार राजस्व रिकॉर्ड से खत्म कर दिया गया है. इस संबंध में उन्होंने राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय एवं विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार ज्ञापन एवं पत्राचार किया. लेकिन अभी तक कोई ठोस जांच या फैसला नहीं लिया गया है. डोये द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके पिता के नाम पर ग्राम पालेवाड़ा के पुराने गट क्र. 336 के अंतर्गत कुल 10.14 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज थी. वर्ष 1989 में संबंधित भूमि का कानूनी तौर पर बंटवारा कर दिया गया. जिसके अनुसार, गट संख्या 336/4 और 336/5 को विभाजित किया गया और संबंधित परिवारों के नाम पर परिवर्तित प्रविष्टियां की गईं. पटवारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने गट क्रमांक 336 को नये गट क्रमांक 417 में परिवर्तित कर दिया गया. लेकिन नये राजस्व अभिलेखों में कुल क्षेत्रफल 10.14 हेक्टेयर के स्थान पर मात्र 8.47 हेक्टेयर दर्शाया गया है, किसान का आरोप है कि लगभग 1.67 हेक्टेयर भूमि गायब हो गई है. प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर कृष्णकुमार डोये ने गांव की पानी टंकी पर चढ़कर ‘शोले स्टाइल’ आंदोलन शुरू कर दिया है. इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गयी है और नागरिकों के बीच चर्चा छिड़ गई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments