गोंदिया. नेशनल हाईवे क्र. 753 के मुरदोली हाईवे पर एक अभूतपूर्व रोमांचक दृश्य सोमवार को सामने आया है. रात के दौरान हाईवे पर पुरी टाईगर फेमिली दिखाई देने से वाहन चालकों ने अपने कैमरे में इस दृश्य को कैद कर लिया. जिसमें देखा जा रहा है की एक बाघिन 4 शावकों के साथ बड़े आराम से हाईवे से गुजर रही है. हालांकि यह दृश्य बुधवार को बड़े तेजी से वायरल हुआ.
उल्लेखनीय है कि 1 मई को बफर जोन मुरदोली जंगल में पर्यटन गेट को शुरू किया गया है. दूसरे ही दिन पर्यटकों को जंगल में एक साथ 5 बाघ दिखाई दिए थे. जिससे पर्यटक बड़ी संख्या में अब इसी गेट से सफारी करने के लिए पहुंच रहे है. लेकिन सोमवार की रात को ऐसा एक अभूतपूर्व रोमांचक दृश्य देखने मिला की एक बाघिन अपने 4 शावकों को लेकर नेशनल हाईवे क्र. 753 से बड़े आराम से चल रही थी. इस दृश्य को देखकर इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने वाहन को रोककर बाघिन के परिवार को सुरक्षित रूप से जंगल में जाने दिया और इस रोमांचक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब यह दृश्य सोशल मीडिया पर बडे तेजी से वायरल हो रहा है.
मुरदोली हाईवे पर चार शावकों के साथ दिखी बाघिन
RELATED ARTICLES






