गोंदिया. अर्जुनी-मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए विधायक राजकुमार बडोले ने मुंबई में मंत्रालय में राज्य के खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल से मुलाकात की. इस दौरान बडोले ने दो जरूरी मांगों के लिए पत्र सौंपे, जिसमें मुख्य मांग खरीफ सीजन 2025-26 में धान के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए अतिरिक्त 10 लाख क्विंटल खरीद लिमिट को मंजूरी देने और मक्का खरीद प्रक्रिया को तेज करने के लिए निजी गोदाम लीज पर उपलब्ध कराने की मांग की. खरीफ सीजन में अर्जुनी-मोरगांव, सड़क अर्जुनी और गोरेगांव इन तहसीलों में धान की अच्छी पैदावार हुई है. हर हेक्टेयर में औसतन 39 क्विंटल पैदावार हुई है. लेकिन, अभी खरीद की लिमिट काफी नहीं होने की वजह से कई किसान एमएसपी रेट पर धान नहीं बेच पा रहे हैं. इसी को देखते हुए बडोले ने मंत्री छगन भुजबल को पत्र लिखकर और उनसे मिलकर तुरंत 10 लाख क्विंटल और धान खरीदने की लिमिट को मंजूरी देने का आग्रह किया. अगर अभी की लिमिट बढ़ाई जाती है, तो किसानों को एमएसपी का फायदा मिलेगा और उनका आर्थिक नुकसान नहीं होगा.
धान खरीदी की लिमिट 10 लाख क्विंटल बढ़ाएं : विधायक राजकुमार बडोले
RELATED ARTICLES






