Saturday, May 23, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगोंदिया स्टेशन में 16 ट्रेनों की जांच, 545 मामलों में 2.64 लाख...

गोंदिया स्टेशन में 16 ट्रेनों की जांच, 545 मामलों में 2.64 लाख रु. से अधिक का जुर्माना वसूला

गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 21 मई से 14 जून 2026 तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के निर्देशन में बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 22 मई 2026 को गोंदिया स्टेशन पर विशेष सघन नाका टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में दोनों मंडल वाणिज्य प्रबंधक पी बी राव एवं अनिल एल बागले के नेतृत्व में 02 मुख्य टिकट निरीक्षक, 36 टिकट जांच कर्मचारी, 02 एमटीएस कर्मचारी तथा 02 आरपीएफ कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान कुल 16 ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच की गई।विशेष जांच अभियान के अंतर्गत बिना टिकट, अनियमित टिकट तथा अन्य रेल अधिनियम उल्लंघनों के कुल 545 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे कुल ₹2,64,510 की राशि रेलवे प्रशासन द्वारा वसूल की गई। अभियान के दौरान विभिन्न श्रेणियों में कार्रवाई का विवरण इस प्रकार रहा -बिना टिकट यात्रा करने वाले 236 मामले में ₹1,43,570, अनियमित यात्रा करने वाले 237 मामले में  ₹1,13,540, बिना बुक सामान/अन्य  66 मामले में ₹6,600, अन्य प्रकरण (गंदगी फैलाने वाले) 04 मामले में  ₹400 तथा धूम्रपान निषेध उल्लंघन करने वाले 02 मामले  में ₹400 रुपए की वसूली की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान संचालित करता रहेगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें। रेलवे राष्ट्र की महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति है, इसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments