Sunday, May 24, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजिप सदस्य के घर के पास संदिग्ध युवकों की टोली, शोर मचाने...

जिप सदस्य के घर के पास संदिग्ध युवकों की टोली, शोर मचाने से टली बड़ी वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

गोंदिया. देवरी शहर के व्यस्त चिचगड रोड पर रविवार तड़के करीब ढाई बजे लुट और चोरी की एक बड़ी वारदात घर की बुजुर्ग महिला के शोर मचाने से घटते-घटते रह गई. पूरी घटना पड़ोस के घर में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद शहर में डर का वातावरण बन गया है. जानकारी के अनुसार चिचगड रोड पर स्थित जि.प. सदस्या उषा शहारे के आवास पर रविवार तड़के करीब ढाई बजे 8 से 10 हथियारबंद युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए. लेकिन घर पर मौजूद बुजुर्ग महिला के शोर मचाने से घबराकर वे सभी वहां से एक जायलो सदृश्य गाड़ी में बैठ कर रफूचक्कर हो गए. ये सारी घटना पड़ोस के घर पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है. शहर के व्यस्त चिचगड रोड जैसे क्षेत्र में वो भी पुलिस थाने से करीब घटी इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है. घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे व अन्य तकनीकी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments