गोंदिया. पुलिस स्थापना मंडल क्रमांक 2 ने प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुके राज्य के 169 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है, जिसमें गोंदिया जिले से 7 पुलिस निरीक्षकों का अन्यत्र स्थानांतरण किया गया है. विशेष पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह कार्रवाई की गई है.
जिसमें गोंदिया जिले के देवरी थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण गोविंद डांगे को भंडारा जिले में स्थानांतरित किया गया है, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत नंदिनी विनायकराव चानपुरकर को पुलिस उप महानिरीक्षक नागपुर में स्थानांतरित किया गया है, जबकि योगिता सुभाषराव चाफले को चंद्रपुर जिले में स्थानांतरित किया गया है. वहीं गोरेगांव पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत राजमल काले को नागपुर ग्रामीण, गोंदिया शहर थाने के पुलिस निरीक्षक किशोर जयवंत पर्वते को एसीबी विभाग, सालेकसा पुलिस निरीक्षक भूषण यादोराव बुराडे को नागपुर ग्रामीण और स्थानीय अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक पुरूषोत्तम शत्रुघ्न अहेरकर को यवतमाल जिले में स्थानांतरित किया गया है. इस बीच, उक्त पत्र में कहा गया कि वैकल्पिक व स्थानांतरित अधिकारियों की प्रतीक्षा किए बगैर स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए.
जिले के 7 पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण, विशेष पुलिस महानिरीक्षक का पत्र
RELATED ARTICLES






