Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeUncategorized'ऑपरेशन संरक्षा' : ट्रेन से सिलेंडर ले जाते आरोपी को दबोचा

‘ऑपरेशन संरक्षा’ : ट्रेन से सिलेंडर ले जाते आरोपी को दबोचा

गोंदिया. “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए ट्रेन के माध्यम से गैस सिलेंडर का अवैध परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के चेतन
दिलीपराव जिचकार के मार्गदर्शन में आरपीएफ द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में विशेष निगरानी व सघन जांच
अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में आरपीएफ की विशेष टीमें तथा राज्य एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं. इसी के तहत 1 जून को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंदिया व मंडल टास्क टीम द्वारा गोंदिया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान प्लेटफॉर्म क्र. 4 पर एक व्यक्ति को बोरी में छिपाकर गैस सिलेंडर ले जाते हुए पकड़ा गया. आरोपी का नाम सिरपुर-बनाथर, थाना रावणवाड़ी, जिला गोंदिया निवासी दिनेश रतनसिंह नैकावे है.
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गोंदिया से नागपुर जाने के लिए सामान्य टिकट लेकर आया था तथा नागपुर में मजदूरी का कार्य करता है. उसने घरेलू उपयोग के लिए इंडियन कंपनी का गैस सिलेंडर अपने गांव से नागपुर ट्रेन द्वारा ले जाने का प्रयास किया था. अपराध के संबंध में जानकारी दिए जाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके पश्चात रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments