गोंदिया. खाद्य व औषधि प्रशासन ने शनिवार, 6 जून को गोंदिया के आरटीओ कार्यालय के पास गोरेगांव रोड पर पतंजलि मेगा स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई की गई. भ्रामक दवा विज्ञापनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार 844 रु. आयुर्वेदिक दवा का स्टॉक जब्त किया गया.
औषधि निरीक्षक व सहायक आयुक्त ने पतंजलि मेगा स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टोर में बिक्री के लिए रखी गई कुछ आयुर्वेदिक औषधियों के संबंध में आपत्तिजनक व भ्रामक विज्ञापन पाए गए. जब्त की गई दवाओं में दिव्य महामंजिष्ठादि क्वाथ, दिव्य खदिरारिष्ट, दिव्य शिलाजीत ड्रॉप्स, पतंजलि करेला-जामुन जूस और दिव्य मेदोहर वटी शामिल हैं. प्रशासन ने देखा कि इन दवाओं के विज्ञापनों में मधुमेह, कुष्ठरोग और मोटापे जैसी बीमारियों पर प्रभावी उपचार या लाभकारी प्रभाव के दावे किए गए थे. अत: खाद्य व औषधि प्रशासन ने 12 हजार 844 रु. मूल्य की आपत्तिजनक व भ्रामक आयुर्वेदिक औषधि का स्टॉक जब्त कर लिया. यह कार्रवाई औषध निरीक्षक अभिषेक चवरडोल, सहायक आयुक्त आतिश सरकाले ने की.
पतंजलि मेगा स्टोर्स पर छापामार कार्रवाई, 12 हजार 844 रु. का माल जब्त
RELATED ARTICLES






