गोंदिया. चिचगढ़ थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती कर रही पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार का पीछा कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है. यह कार्रवाई गोठनपार-वडेकसा के बीच वन क्षेत्र में की गई. इस कार्रवाई में पुलिस ने गोवा कंपनी की 231 बोतल विदेशी शराब व चौपहिया वाहन ऐसा कुल 2 लाख 81 हजार 185 रु. का माल जब्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिचगढ़ थाने के कर्मचारी रात के दौरान गश्त कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह एक चौपहिया वाहन क्र. सीजी 08 – एजे 8334 संदिग्ध स्थिति में ककोड़ी की ओर जाते हुए दिखाई दिया. संदेह होने पर वाहन को रोकने के लिए बोला गया. लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी. वाहन का पीछा कर वाहन को गोठनपार- वडेकसा के बीच स्थित वन क्षेत्र में पकड़ा गया. इस दौरान वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया. इस कार्रवाई में पुलिस ने गोवा कंपनी की 31 हजार 185 रु. कीमत की 131 बोतले व 2 लाख 50 हजार रु. कीमत का चौपहिया वाहन ऐसा कुल 2 लाख 81 हजार 185 रु. का माल जब्त कर लिया. फरार आरोपी की तलाश जारी है. यह कार्रवाई चिचगढ़ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जनार्दन हेगडकर, हवलदार राऊत, मरस्कोल्हे ने की.
विदेशी शराब समेत 2.81 लाख का माल जब्त, चिचगढ़ पुलिस की कार्रवाई
RELATED ARTICLES






