Thursday, June 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 लाख रु. का गांजा जब्त, ऑपरेशन नार्कोस के...

पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 लाख रु. का गांजा जब्त, ऑपरेशन नार्कोस के तहत रेलवे सुरक्षा बल नागपुर की बड़ी कार्रवाई

गोंदिया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. रेलवे सुरक्षा बल ने गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रु. का गांजा जब्त किया है.
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस व अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचना के आदान-प्रदान के माध्यम से रेलगाड़ियों के जरिए प्रतिबंधित मादक पदार्थों, शराब, तंबाकू उत्पादों आदि की तस्करी तथा इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर चेतन दिलीपराव जिचकार के निर्देशन व मार्गदर्शन में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच बुधवार को मंडल टास्क टीम व आरपीएफ पोस्ट गोंदिया द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस ड्राइव के तहत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-03 की इंजन साइड शौचालय की छत से एक लावारिस चेक बैग बरामद किया गया. बैग की जांच करने पर उसमें रखे चार पैकेट गांजा जैसे मादक पदार्थ पाए गए, जिनका कुल वजन 7.972 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य 3,98,600 आंका गया. आरपीएफ द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर बरामद बैग व मादक पदार्थ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी), गोंदिया के सुपुर्द किया गया. जीआरपी गोंदिया द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments