प्रथम नगर आगमन पर सांसद राजेंद्र जैन का आतिषबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

0
123

गोंदिया. पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है और जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी क्षमता से निर्वहन कर जिले के विकास विकास व को गति देने के लिए पुरजोर प्रयास करूंगा। यह बात राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन ने 12 जून को अपने प्रथम गोंदिया नगरागमन पर कही। उन्होंने कहा कि भंडारा-गोंदिया जिले को यह अवसर सांसद पटेल के आशीर्वाद से मिला है। यह जिले के सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का पल है।
जैन ने कहा कि निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचन के लिए मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, एकनाथ शिंदे, सांसद प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, मंत्री छगन भुजबल, सांसद पार्थ पवार, मंत्री दिलीप वलसे पाटील, वर्षाताई पटेल के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही प्रथम नगरागमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों, शुभचिंतकों व शहरवासियों की ओर से किए गए भव्य स्वागत के लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। शहर के विविध मार्गों से निकली जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह, आतिषबाजी ढोल-नगाड़ों व नारों की आवाज से सारा वातावरण उल्लासपूर्ण हो गया था। मार्ग में अनेक स्थानों पर व्यापारियों, मित्र परिवार, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here