महामार्ग पर बस का टायर फटा, 29 यात्रि बाल-बाल बचे, मुरदोली परिसर की घटना

0
4

गोंदिया. देवरी तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 पर स्थित ग्राम मुरदोली परिसर में रविवार, 21 जून की शाम करीब 6 बजे यात्रि ट्रैवल्स बस का अचानक टायर फटने से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क के किनारे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया.
मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रैवल्स बस रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी. बस में कुल 29 यात्री सवार थे. यात्रा के दौरान मुरदोली परिसर के पास अचानक ट्रैवल्स का अगला टायर फट गया. परिणामस्वरूप बस सड़क से नीचे उतर गई. हादसे की गंभीरता को देखते हुए बड़े हादसे की आशंका थी, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई. दुर्घटना में ट्रैवल्स चालक घायल हो गया और उसे तत्काल एम्बुलेंस से ग्रामीण अस्पताल देवरी में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार दिया गया. वाहन में सवार सभी 29 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. घटना की जानकारी मिलते ही देवरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पुलिस ने यातायात सुचारू करने के साथ ही कार्रवाई शुरू की. इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. लेकिन पुलिस की तत्परता से जल्द ही यातायात बहाल कर दिया गया. हादसे में बड़ी जनहानि टल जाने से यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here