गोंदिया. ग्रामीण थाने के तहत फुलचूर के कारंजा रोड़ पर स्थित किसान चौक परिसर में एक 35 वर्षीय युवक की पत्थर या अन्य तीक्ष्ण हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार, 23 जून को सुबह सामने आई. इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया है. मृतक का नाम भदरुटोला, कारंजा निवासी अनमोल उर्फ शंभू वसंत रंगारी (35) बताया गया है और वह एम्बुलेंस चालक के रुप में कार्यरत था.
अज्ञात आरोपी में अमोल के सिर पर पत्थर या तीक्ष्ण हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी ग्रामीण पुलिस को मिलते ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का पंचनामा किया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या के पीछे की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है और आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें रवाना की गई हैं और आगे की जांच ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है.



