बारिश के कारण नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के कोर क्षेत्र की जंगल सफारी बंद

0
20

गोंदिया. मानसून के चलते नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के कोर क्षेत्र में जंगल सफारी और पर्यटन परिसर को 1 जुलाई से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. हालांकि, व्याघ्र प्रकल्प के बफर क्षेत्र के सभी पर्यटन गेट और पर्यटन संकुल नियमित रूप से खुले रहेंगे. यह जानकारी उपवनसंरक्षक व क्षेत्र संचालक पियूष जगताप ने दी.
वन विभाग ने पहले कोर क्षेत्र के पर्यटन गेट और पर्यटन संकुल को 15 जून से 30 सितंबर 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे. इसके तहत 16 जून 2026 से ऑफलाइन तथा वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी गई थी. बाद में प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव), महाराष्ट्र राज्य, नागपुर द्वारा संशोधित आदेश जारी कर 30 जून 2026 तक पर्यटन जारी रखने की अनुमति दी गई. इसके अनुसार कोर क्षेत्र में पर्यटन 30 जून तक संचालित किया गया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संरक्षित वन क्षेत्र में मानसून के दौरान लागू प्रकृति पर्यटन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 जुलाई से कोर क्षेत्र की जंगल सफारी और पर्यटन संकुल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, बफर क्षेत्र के पर्यटन गेट और पर्यटन संकुल पूर्ववत संचालित रहेंगे. इसलिए पर्यटक अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस व्यवस्था का ध्यान रखें, ऐसा नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के उपवनसंरक्षक व क्षेत्र संचालक पियूष जगताप ने बताया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here