नगर परिषद टैक्स विभाग की छत का स्लैब गिरा, बड़ा हादसा टला

0
79

गोंदिया. मानसून शुरू होते ही जर्जर इमारतों के हादसे बढ़ने लगे हैं. मंगलवार को गोंदिया नगर परिषद की मुख्य इमारत में स्थित टैक्स विभाग की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. गनीमत रही कि उस समय वहां कोई कर्मचारी या नागरिक उपस्थित नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना के बाद नगर परिषद कर्मचारियों और संपत्ति कर जमा कराने आने वाले नागरिकों में भय का माहौल है.

गोंदिया नगर परिषद की मुख्य इमारत कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है. बारिश के दौरान छत से पानी टपकना, दीवारों में दरारें आना और अब छत का स्लैब गिरना, इमारत की बदहाल स्थिति को उजागर करता है. इसके बावजूद नगर परिषद के कई महत्वपूर्ण विभाग आज भी इसी खतरनाक इमारत से संचालित हो रहे हैं. मंगलवार सुबह टैक्स विभाग का काम शुरू होने से पहले ही छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. कर्मचारी प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं. वहीं, टैक्स जमा कराने आने वाले आम नागरिक भी अब इस भवन में प्रवेश करने से डर रहे हैं. कर्मचारियों ने मांग की है कि जानलेवा स्थिति को देखते हुए टैक्स विभाग को तत्काल किसी सुरक्षित इमारत में स्थानांतरित किया जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here