पाकिस्तानी गैंगस्टर से कथित लिंक की गोंदिया में भी जांच पांढराबोडी की महिला से एटीएस ने की पूछताछ

0
170

गोंदिया. पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहने वाले संदिग्ध लोगों की तलाश में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) राज्यभर में व्यापक जांच अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत गोंदिया जिले में भी जांच की गई. गोंदिया तहसील के ग्राम पांढराबोडी निवासी 51 वर्षीय एक महिला से एटीएस ने शुक्रवार को पूछताछ की. हालांकि, प्रारंभिक जांच में महिला के खिलाफ कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक तथ्य सामने नहीं आया.
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एटीएस ने शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में होने की आशंका वाले लोगों की पहचान के लिए राज्यभर में अभियान शुरू किया है. इसी क्रम में विभिन्न जिलों में संदिग्धों का सत्यापन किया जा रहा है. इसी कार्रवाई के तहत पांढराबोडी गांव की उक्त महिला से भी पूछताछ की गई.

महिला व्हाट्सऐप ग्रुप से कैसे जुड़ी?
जांच के दौरान पता चला कि संबंधित महिला पढ़ी-लिखी नहीं है और उसे ठीक से पढ़ना-लिखना भी नहीं आता. पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर आई एक लिंक पर गलती से क्लिक हो गया था, जिसके बाद वह अनजाने में एक व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गई. उस ग्रुप या उसके किसी सदस्य के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद एटीएस ने महिला के मोबाइल, उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की. प्रारंभिक जांच में महिला का किसी भी संदिग्ध गतिविधि या पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी से कोई संबंध नहीं पाया गया. इसलिए पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here