महायुति की गोंदिया नगर परिषद समन्वय बैठक में शहर के विकास कार्यों को गति देने पर जोर

0
27

गोंदिया. शहर में महायुति की नगर परिषद समन्वय बैठक सांसद श्री राजेंद्र जैन व विधायक श्री विनोद अग्रवाल के प्रमुख उपस्थिती में संपन्न हुई बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में गोंदिया शहर के विविध विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ हि शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, नगर नियोजन (टाउन प्लानिंग) को व्यवस्थित करने तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने पर सांसद श्री राजेंद्र जैन ने सूचना की। इस समन्वय बैठक में प्रमुख रूप से विधायक श्री विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने गोंदिया शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा जनहित के सभी कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here