शिक्षक पर छात्रा से अभद्रता का आरोप, रावणवाड़ी थाने में मामला दर्ज

0
99

गोंदिया. गोंदिया तहसील के बलमाटोला स्थित जिला परिषद स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक पर कक्षा तीसरी की नाबालिग छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने सोमवार, 28 जुलाई को संबंधित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, जिला परिषद स्कूल बलमाटोला में पदस्थ शिक्षक संजय अग्रवाल पर स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीसरी की छात्रा के साथ अभद्रता करने का आरोप है. घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई. इसके बाद परिजनों ने रावणवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद दासगांव और बलमाटोला क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज में गुरु का स्थान रखता है, ऐसे में इस प्रकार के आरोप शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक जैसे सम्मानित पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले हैं. रावणवाड़ी थाना प्रभारी रामदास शेवते के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here