200 क्षयरोगियों को फूड बास्केट का वितरण; विधायक विनोद अग्रवाल की पहल

0
24

गोंदिया. राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार 22 से 28 जुलाई 2026 की अवधि में राज्य भर में विभिन्न स्वास्थ्य अभियान चलाए गए। इसके तहत गोंदिया तालुका में प्रधानमंत्री ‘टीबीमुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 200 क्षयरोगियों को फूड बास्केट वितरित किए गए। इस पहल के लिए विधायक विनोद अग्रवाल ने अगुवाई की। जिल्हा परिषद गोंदिया के जिल्हा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार के मार्गदर्शन में तालुका के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों के माध्यम से लाभार्थी क्षयरोगियों का चयन कर उन्हें फूड बास्केट दिए गए।
राज्य सरकार की निर्देशात्मक सूचनाओं के अनुसार इस विशेष अभियान में विभिन्न स्वास्थ्य जांच, ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरण तथा प्रधानमंत्री ‘टीबीमुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत ‘निक्षय मित्र’ कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिल्हा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार ने समाज के दानशील व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे आगे आकर ‘निक्षय मित्र’ बनें और आर्थिक रूप से कमजोर क्षयरोगियों को पोषण आहार के लिए फूड बास्केट उपलब्ध कराकर टीबीमुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here