जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक 31 जुलाई को गोंदिया दौरे पर

0
29

गोंदिया. महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री व गोंदिया जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक 31 जुलाई को गोंदिया जिले के दौरे पर है. दौरे के दौरान वे विभिन्न विभागों की बैठकें लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार, 30 जुलाई की शाम वे यवतमाल से नागपुर के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे. इसके बाद शुक्रवार 31 जुलाई की सुबह नागपुर से गोंदिया पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे पालकमंत्री नगर परिषद गोंदिया के मुख्याधिकारी के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय स्थित नियोजन भवन में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सभी विभाग प्रमुख तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नगर परिषद सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे. इस बैठक में सांसद राजेंद्र जैन भी उपस्थित रहेंगे. इसके पश्चात दोपहर 3 बजे पालकमंत्री जिला नियोजन एवं विकास समिति की समीक्षा बैठक में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. सभी निर्धारित कार्यक्रमों के बाद वे शाम को गोंदिया से यवतमाल के लिए प्रस्थान करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here